Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandवरिष्ठ आईएएस दीपक रावत बने कुमाऊं आयुक्त

वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत बने कुमाऊं आयुक्त

देहरादून, राज्य के वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत अब कुमाऊं के आयुक्त होंगे। आज उनके तबादले के आदेश जारी कर दिए। कुंभ मेला अधिकारी के पद से पिछले दिनों दीपक रावत को हटाकर सरकार ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड के एमडी की जिम्मेदारी दी थी। आज बुधवार को सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने उनके तबादला आदेश जारी किए। अब वह कुमाऊं आयुक्त के साथ ही आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में निदेशक पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments