देहरादून, कैप्टन डॉ. लक्ष्मी सहगल की पुण्यतिथि पर देहरादून कमेटी ने संसद व विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण के मुद्दे पर एक सेमिनार आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय महामंत्री दमयंती नेगी ने की, जबकि मुख्य वक्ता प्रांतीय उपाध्यक्ष इंदु नौडियाल रहीं। संचालन जिलाध्यक्ष माला गुरुंग ने किया।
वक्ताओं ने आजाद हिन्द फौज की कमाण्डर रही कैप्टेन लक्ष्मी सहगल के संघर्ष, समाज सुधार, और जनसेवा के योगदान को याद करते हुए महिलाओं पर बढ़ती हिंसा की निंदा की। साथ ही, केंद्र सरकार की पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज को अनुचित बताते हुए विरोध दर्ज कराया गया।
सेमिनार ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी अनिश्चितकालीन धरने के समर्थन में 10 अगस्त को दिल्ली जाने का आह्वान किया। जिसमें उत्तराखण्ड से बडी संख्या में महिला समिति के कार्यकर्त्ता शामिल होंगी, कार्यक्रम समाप्ति पर उत्तराखंड आंदोलनकारियों के अनिश्चितकालीन धरने को भी समर्थन दिया गया।
सेमिनार कचहरी स्थित सभागार में सम्पन्न हुआ ।
इस अवसर उपाध्यक्ष नुरैशा अंसारी, कुसुम नौडियाल सचिव सीमा लिंगवाल, शाकुम्भरी रावत, जानकी भट्ट,राजेश्वरी, अंजलि सेमवाल, रेखा शर्मा, मीना, शान्ति, उमानी, पुष्पा बहुगुणा, बीनाबिष्ट शान्ता उनियाल , निशा रतुडी, आदि बडी संख्या में महिला समिति के कार्यकर्त्ता शामिल थे तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से महिला आरक्षण के सवाल पर राष्ट्रपति को ज्ञापन तथा चिन्हीकरण के सवाल पर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया


Recent Comments