सीएम धामी को अपने बीच देख महिलाएं बोली- “भैजी हमारा दगड़ी भी सेल्फी ली ल्यावा”

0
465

उत्तरकाशी, टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह के समर्थन में गंगोत्री विधानसभा के भटवाड़ी क्षेत्र में सीएम पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने पर स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और मातृ शक्ति द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह का बुरांश के फूलों से बनी माला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया।
रैली स्थल पर एकत्रित मातृशक्ति के मध्य से जब सीएम धामी गुजरे तो स्थानीय महिलाओं में उनके साथ सेल्फी लेने का क्रेज इतना दिखा कि वह बोल पड़ी “भैजी हमारा दगड़ी भी सेल्फी ली ल्यावा” मुख्यमंत्री ने भी स्थानीय महिलाओं के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उनके साथ सेल्फी ली।