Thursday, May 2, 2024
HomeTrending Nowपीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस भवन...

पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस भवन के पास प्रदर्शन, दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में हुई नोंक झोंक

देहरादून, भाजयुमो कार्यकर्त्‍ता ने पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सुरक्षा में चूक और उनके काफिले को रोकने का प्रयास के विरोध में कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। आज भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने देहरादून में एस्‍लेहाल के पास स्थित कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्याकर्त्‍ताओं के बीच नौंकझोंक हुआ। इस दौरान दोनों की ओर से एक दूसरे के पुतले जलाए गए।कांग्रेस भवन के बाहर भाजयुमो के कार्यकर्त्‍ताओं ने हंगामा किया। कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी और पुतला फूंकने के दौरान भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस बल ने किसी तरह मामला शांत कराया।
महानगर के भाजयुमो नेताओं ने पंजाब की घटना को एक सोची समझी साजिश करार दिया। इस घटना की निंदा करते हुए भाजयुमो कार्यकर्त्‍ता कांग्रेस भवन पहुंचे और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसी भी विरोध करने पहुंच गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई।

रुड़की में भी फूंका पंजाब सरकार का पुतला
बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जिस तरह से चूक की गई। उसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्‍होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments