Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowअनुभाग अधिकारी डा. अशोक कुमार मिश्र 'क्षितिज' के भोजपुरी गीत 'दिल तोहरे...

अनुभाग अधिकारी डा. अशोक कुमार मिश्र ‘क्षितिज’ के भोजपुरी गीत ‘दिल तोहरे प्यार में’ की हुई लॉचिंग

देहरादून, भोजपुरी गीत “दिल तोहरे प्यार में” का विमोचन किया गया, जिसे लिखा तथा गाया है डॉ. अशोक कुमार मिश्र क्षितिज’ ने जो कि सचिवालय में अनुभाग अधिकारी के पद पर सेवारत हैं। अपने शासकीय कार्यों के अलावा गीत लोक संगीत में भी काफी रूचि रखते है। डा. मिश्र ने इसके पूर्व में भी दो गीत गाये है, जिसमें एक गीत उत्तराखण्ड का पहाड़ी गीत, जो कि पलायन की पीड़ा को बखूबी व्यक्त करता है। जिसकी रचना गीतकार हरीश मेहरा ‘हरदा नैनोई’ ने पहाड़ी भाषा में किया है।
इस गीत को डॉ० अशोक कुमार मिश्र ‘क्षितिज’ एवं हरीश मेहरा ‘हरदा नैनोई’ ने साथ-साथ गाया है। इस गीत को काफी लोगों द्वारा सराहा गया है।

आज डा. अशोक कुमार मिश्र ‘क्षितिज’ का एक और धमाका गीत दिल तोहरे प्यार में, उत्तराखण्ड सचिवालय के उप सचिव श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट जी के द्वारा लांच किया गया है।
इस गीत के संगीतकार, श्री विनोद चौहान जी एवं गीत की रिकार्डिंग श्री पवन सिंह गुसांई के द्वारा केदार स्टूडियो, देहरादून में की गयी है। कलाकार- प्रशान्त जी, काशवी चौहान, कैमरा कैव वाला, कोरियोग्राफ व निर्देशन शिव कुमार लिफ्ट, विशेष सहयोग हरीश मेहरा ‘हरदा नैनोई’ का रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments