Sunday, August 16, 2026
HomeStatesUttarakhandसोंग नदी में डूब रहे बच्चे को एसडीआरएफ ने बचाया, अस्पताल में...

सोंग नदी में डूब रहे बच्चे को एसडीआरएफ ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

ऋषिकेश, रायवाला क्षेत्रांतर्गत सोंग नदी में शनिवार को नहाने के दौरान एक मासूम की जान पर बन आई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर बच्चे को नदी से बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर उसे 108 एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर कंट्रोल रूम ऋषिकेश को सूचना मिली कि रायवाला क्षेत्र में एक बच्चा नदी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना पर पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची। जवानों ने बिना वक्त गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
टीम ने नदी से 12 वर्षीय लकी पुत्र सोहन सिंह, निवासी साहब नगर छिदरवाला को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। बच्चे को तुरंत प्राथमिक उपचार देकर 108 एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।
स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ की तत्परता की सराहना की और कहा कि जवानों की मुस्तैदी से मासूम की जान बच सकी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments