SDM की गाड़ी की डंपर से भिड़ंत, ड्राइवर की मौत, एसडीएम गंभीर घायल

0
768

हरिद्वार, जनपद के रुड़की में एसडीएम लक्सर संगीता कनोजिया की गाड़ी की तेज रफ्तार डम्पर से भिड़ंत हो गई, जिसमें उनके डाइवर की मौत और एसडीएम की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार एसडीएम लक्सर अपनी सरकारी गाड़ी से रुड़की से लक्सर की ओर आ रही थी, सोनाली पुल के पास तेज उनकी गाड़ी तेज रफ्तार डम्पर से टकरा गई,टक्कर इतनी तेज थी कि एसडीएम संगीत कनोजिया की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए जिसमें उनके ड्राइवर की मौत हो गई और एसडीएम संगीत कनोजिया गंभीर रूप से घायल है।

एम्स अपडेट : सड़क दुर्घटना में घायल एसडीएम लक्सर संगीता कन्नौजिया को मंगलवार को अपराह्न 3 बजे एम्स की ट्रामा इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में बताया कि वह सर्वाइकल स्पाइन इंज्युरी से ग्रसित है, साथ ही माथे में गुम चोटें लगी हैं। चिकित्सकों ने उनकी एमआरआई आदि जांचें लिखी हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनके वाइटल्स ठीक हैं, मगर हाथ और पैर सुन हैं। चिकित्सकों ने इसकी वजह सर्वाइकल स्पाइन इंज्युरी को बताया है, एमआरआई रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।