खास खबर : डा. अल्का मित्तल को मिला ओएनजीसी के अध्यक्ष और एमडी का अतिरिक्त प्रभार

0
612

नई दिल्ली, देश की नवरत्न कंपनी ओएनजीसी (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन) एचआर डायरेक्टर डा. अल्का मित्तल को संगठन के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्का मित्तल ओएनजीसी की पहली महिला प्रमुख बन गई हैं। अलका मित्तल ओएनजीसी बोर्ड में सबसे वरिष्ठ निदेशक हैं।
गौरतलब हो कि सुभाष कुमार के 31 दिसंबर 2021 को रिटायर होने के बाद अल्का मित्तल को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुभाष कुमार इस संगठन के फाइनेंस डायरेक्टर थे और अप्रैल 2021 से ही अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभाल रहे थे। सुभाष कुमार की जगह फाइनेंस डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार अनुराग शर्मा को सौंपा गया है। वो 1 जनवरी 2022 से अपना प्रभार संभाल चुके हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि सरकारी हेड-हंटर पब्लिक एंटरप्राइज सिलेक्शन बोर्ड (पीईएसबी) ने 4 जून, 2021 को शंकर के लिए एक प्रतिस्थापन का चयन करने के लिए उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया, लेकिन दो सेवारत आईएएस अधिकारियों सहित नौ उम्मीदवारों में से किसी को भी उपयुक्त नहीं मिला।