स्व. कुंदी लाल टम्टा की पुण्यतिथि पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय सतेराखाल के बच्चों को स्कूल ड्रेस वितरित

0
3125

सतेराखाल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सतेराखाल में प्रधानाध्यापक बलदेव टम्टा के पिता स्व. कुंदी लाल टम्टा की पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। यह स्कूल ड्रेस प्रधानाध्यापक बलदेव टम्टा द्वारा अपने पिता की स्मृति में बच्चों को भेंट की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गम्भीर सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानाध्यापक बलदेव टम्टा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अपने माता-पिता की स्मृति को समाजसेवा एवं जरूरतमंद बच्चों की सहायता से जोड़ना एक प्रेरणादायी कार्य है। इस प्रकार के प्रयास बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ ही समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।May be an image of text
बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। प्रधानाध्यापक द्वारा अपने पिता की पुण्यतिथि पर बच्चों को स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराना अनुकरणीय पहल है। व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक नेगी ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य समाज के अन्य लोगों को भी जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं। ग्राम प्रधान खतेणा वासुदेव बिष्ट ने प्रधानाध्यापक बलदेव टम्टा की पहल की प्रशंसा करते हुए इसे बच्चों के हित में सराहनीय कदम बताया।May be an image of one or more people

प्रधानाध्यापक बलदेव टम्टा ने कहा कि अपने पिता स्व. कुंदी लाल टम्टा की पुण्यतिथि पर बच्चों के लिए कुछ करने की इच्छा थी। इसी भावना से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस भेंट की गई। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे पर खुशी देखना ही उनके पिता को सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

May be an image of one or more people and text