Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandअवैध रूप से लकड़ी का चिरान करने पर आरा मशीन सील

अवैध रूप से लकड़ी का चिरान करने पर आरा मशीन सील

सितारगंज। बरुआबाग में आरा मशीन पर अवैध रूप से लकड़ी का चिरान करते  पाया गया। इस पर विभाग ने आरा मशीन को सील कर दिया है। मौके से सात नग साल की लकड़ी बरामद की गई। मौके से वन विभाग ने एक ट्रैक्टर ट्राली भी जब्त किया है।
वन विभाग को सूचना मिली कि बरुआबाग में एक आरा मशीन पर अवैध रूप से लकड़ी का चिरान चल रहा है। यह लकड़ी जंगल से काटी गई है। इस पर बाराकोली रेंज की वन विभाग की टीम ने छापे मारी की। टीम ने मौके से सात नग साल के लठ्ठे बरामद किए। इसके अलावा चिरान की गई लकड़ी भी बरामद हुई। मौके से  ट्रैक्टर ट्राली संख्या यूपी 26बी 8276 को जब्त किया गया। इसके साथ ही आरा मशीन को सील कर दिया गया। टीम में प्रमोद सिंह बिष्ठ,देवेंद्र प्रकाश आर्य,केबी देवतल्ला,दिनेश चंद्र बढलकोटी, हेम सिंह नेगी, अनिल कुमार बहुगुणा, भूपाल सिंह,राजेन्द्र सिंह, बाबूराम वर्मा व जितेंद्र यादव आदि शामिल थे!
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments