Thursday, June 4, 2026
HomeUncategorizedस्वच्छता जागरूक कार्यक्रम में छात्राओं को वितरित किये गये सैनिटरी पैड

स्वच्छता जागरूक कार्यक्रम में छात्राओं को वितरित किये गये सैनिटरी पैड

देहरादून, जनजातीय गौरव वर्ष के अवसर पर मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा ओएनजीसी के सहयोग से बुक्सा जनजाति की छात्राओं के लिए एक जागरूकता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बुक्सा जनजाति कृषक उच्च माध्यमिक विद्यालय , शेरपुर, देहरादून में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, देहरादून से आई चिकित्सा टीम सुश्री प्रियांका चौधरी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, सुश्री सुप्रिया बरार जूनियर नर्सिंग ऑफिसर एवं गणेश डोभाल हॉस्पिटल एग्जीक्यूटिव ने छात्राओं को “महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” विषय पर जानकारी दी।
सत्र के दौरान कुमारी प्रियांका चौधरी ने माहवारी, व्यक्तिगत स्वच्छता और इससे जुड़ी सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अपनाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस पहल के अंतर्गत लगभग 200 छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जनजातीय समुदाय की बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्म-सम्मान के प्रति जागरूक बनाना है ताकि वे गरिमा के साथ आगे बढ़ सकें। विद्यालय परिवार ने ओएनजीसी, मुमकिन संस्था एवं सुभारती अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की निरंतरता की आशा जताई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments