देहरादून, उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 7 नवम्बर को देहरादून में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवकों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता जोगिंदर पुंडीर उपस्थित रहे। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय और प्रेरणादायी कार्य करने वाली संस्था सखा ट्रस्ट को “सुप्रीम भेट” प्रदान कर सम्मानित किया। इस सम्मान को सखा ट्रस्ट के लिए एक बड़ी उपलब्धि और प्रेरणास्रोत बताया गया।
इस अवसर पर सखा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष सिमरन ठाकुर जी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार , तथा संस्थान की सक्रिय सदस्य हरमन कौर , सलोनी गुप्ता , अंजना भट्ट और नेहा पासवान जी उपस्थित रहीं। सभी ने इस सम्मान के लिए पुंडीर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सखा ट्रस्ट के प्रत्येक सदस्य की मेहनत, एकजुटता और निस्वार्थ सेवा का परिणाम है।
सखा ट्रस्ट, जो देहरादून स्थित एक सामाजिक संस्था है, समाज में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, पशु-पक्षी संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा से जोड़कर सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
संस्था के अध्यक्ष देव सिंह चौहान ने कहा कि यह सम्मान ट्रस्ट के सभी सदस्यों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा –
“उत्तराखंड की रजत जयंती पर यह सम्मान हमारे लिए प्रेरणा है कि हम समाज के प्रति और अधिक समर्पण से कार्य करें और अपने राज्य को विकास की नई दिशा दें।”
कार्यक्रम के समापन पर जोगिंदर पुंडीर ने सखा ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी युवा संस्थाएं उत्तराखंड की सामाजिक शक्ति हैं, जो सेवा, सहयोग और समर्पण के भाव से राज्य के भविष्य को संवार रही हैं।



Recent Comments