Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowदु:खद : विधायक हरीश धामी की बेटी पूजा की आकस्मिक मौत, मुख्यमंत्री...

दु:खद : विधायक हरीश धामी की बेटी पूजा की आकस्मिक मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

देहरादून, उत्तराखंड़ के धारचूला विधायक हरीश धामी की बेटी पूजा धामी (25) की आकस्मिक मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने पर पूजा धामी को तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। विधायक हरीश धामी देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं। पूजा धामी देहरादून में विधायक हॉस्टल में ठहरी थी। तबीयत बिगड़ने पर पूजा धामी को तत्काल दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने धारचूला के विधायक श्री हरीश धामी जी की पुत्री के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने विधायक धामी से फोन पर बात कर सांत्वना दी। महानगर अध्यक्ष से यह दुखद सूचना पाते ही तुरंत दून के लिए रवाना हो गए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments