Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandडौली रेंज टीम ने 15 लाख कीमत का अवैध लीसा किया बरामद

डौली रेंज टीम ने 15 लाख कीमत का अवैध लीसा किया बरामद

(मुन्ना अंसारी)

लालकुआँ, यूएस नगर के लालकुआं में वन विभाग की टीम ने लीसा तस्करी का भंडाफोड़ कर लीसे से लदे एक ट्रक को कब्जे में लिया, जबकि ट्रक चालक टीम को चकमा देकर फरार हो गया।
मुखबिर की सूचना पर तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज वन विभाग की टीम ने तस्करी कर ले जाये जा रहे करीब 15 लाख रुपए का लीसा बरामद किया है। वन क्षेत्राधिकारी डौली रेंज नवीन पंवार ने बताया कि दीपावली त्यौहार के मद्देनजर वन विभाग द्वारा गश्त बढ़ाई गई थी जहां मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक से 380 टीन लीसा बरामद किया है जबकि लीसा तस्कर भागने में कामयाब रहे जिसके बाद वन विभाग की टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू करते हुए ट्रक को लालकुआँ रेंज परिसर में लाकर ट्रक को सीज करते हुए वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है ।
डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन पंवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि लीसा को पहाड़ से तस्करी कर उत्तर प्रदेश को ले जाया जा रहा था। पूरे मामले में वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है साथ ही साथ तस्करों की तलाश की जा रही है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments