कुरझण में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

0
3102

रूद्रप्रयाग। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के के अमृत महोत्सव पर श्री संस्कृत प्रचारिणी पाठशाला कुरझण में विद्यालयीय शिक्षकों छात्र छात्राओं के साथ प्रबन्ध समिति के सदस्यों एवं समस्त ग्राम वासियों ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण में विद्यालयीय प्रबन्ध समिति के दाताराम पुरोहित एवं उपाध्यक्ष विजयराम पाण्डेय, एवं शम्भुप्रसाद पुरोहित, सुधाकर प्रसाद पाण्डेय, उमेद लाल शाह, हरिशरण पाण्डेय, भगवती प्रसाद पाण्डेय, बलवन्तलाल, शशिधर पुरोहित, अवतार लाल, रितेश पाण्डेय,नागेंद्र प्रसाद एवं विद्यालयीय कर्मचारी एवं छात्र-छत्राएं उपस्थित रहे।