Wednesday, April 24, 2024
HomeStatesDelhiआजादी का अमृत महोत्सव: लाल किले से पीएम का 9वीं बार 83...

आजादी का अमृत महोत्सव: लाल किले से पीएम का 9वीं बार 83 मिनट का संबोधन

नई दिल्ली, देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है, आजादी की इस लड़ाई का गवाह रहा लाल किले की दीवारों ने हिन्दुस्तान के हर बदलते हुए सियासी रंग को बहुत करीब से देखा। आज़ाद हिन्दुस्तान में बनते-बिगड़ते वक़्त को ही नहीं बल्कि उस दौर को भी देखा है जब देश अंग्रेजों का गुलाम था। साढ़े तीन सौ साल में हिन्दुस्तान का वक़्त बदलता रहा और उस वक़्त की गवाही देता रहा लालकिला। कभी शाहजहां की सल्तनत थी आज लोकतंत्र के मंदिर की इस चौखट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़े हैं। आज 15 अगस्त के मौके पर भारत को आजादी मिले 75 साल पूरे हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9वीं बार लाल किला की प्राचीर से तिरंगा झंडा फहराया। इस बार स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने इस साल 15, अगस्त, 2022 को मिलाकर कुल नौ बार ध्वजारोहण किया। इस बार प्रधानमंत्री ने 83 मिनट देशवासियों को संबोधित किया |PM Modi Speech: PM Modi gave the fifth biggest speech of Independence Day  at Red Fort, addressed the nation for 82 minutes

आपको बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता दिवस पर कुल 17 बार देशवासियों को संबोधित किया। उनके बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 16 बार 15 अगस्त को भाषण दिया वहीं, साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने कुल 10 बार लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को संबोधित किया।

साल 2014 से 2022 तक

मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से पहली बार देश की जनता को संबोधित किया था। उस समय उन्होंने 65 मिनट का भाषण दिया था।

इसके बाद साल 2015 में उनका संबोधन 86 मिनट तक चला था।

2016 में उनका भाषण डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चला था।

2016 में उन्होंने 94 मिनट का भाषण दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2017 में स्वतंत्रता दिवस पर अपना सबसे छोटा भाषण दिया था। तब उनका भाषण 54 मिनट का था।

साल 2018 में लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने 82 मिनट का भाषण दिया था।

साल 2019 की बात करें तो पीएम मोदी का भाषण 92 मिनट का रहा।

साल 2020 में 90 मिनट का संबोधन दिया था।

2021 में 88 मिनट तक पीएम मोदी ने लाल किले से भाषण दिया।

2022 में पीएम 83 मिनट का भाषण।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments