पर्यटकों को लेकर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 200 मीटर गहरी खाई में गिरा

0
466

चमोली, जनपद से एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है, मिली जानकारी के मुताबिक गोपेश्वर मंडल मार्ग पर पर्यटकों का वाहन दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में 10 पर्यटक सवार थे। जिनमें से कुछ पर्यटकों को गंभीर चोटें आई है। सभी को जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया जा रहा है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सभी पर्यटक यूपी के बताए जा रहे हैं।