Sunday, April 28, 2024
HomeStatesUttarakhandसंस्कृति बचेगी तभी पर्यटन का विकास होगा- अवधेश सिंह

संस्कृति बचेगी तभी पर्यटन का विकास होगा- अवधेश सिंह

हरिद्वार (कुलभूषण) विष्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विष्व पर्यटन संगठन द्वारा निर्धारित थीम रिथिंकिंग टूरिज्म (पर्यटन पर पुनर्विचार) पर पर्यटन विभाग हरिद्वार के तत्वावधान एवं होटल धर्मषाला ट्रेवल एसोसिएषन के सहयोग से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में उत्तराखंड मे ंपर्यटन विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संगोष्ठी का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट अवधेष सिंह, डिप्टी कलेक्टर नूपुर वर्मा महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र पल्लवी गुप्ता क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी सुरेष सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी सुरेष सिंह यादव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड एवं हरिद्वार अपनी अध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्ता के कारण विष्व भर में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है।
नगर मजिस्ट्रेट अवधेष सिंह ने विष्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाए ंदेते हुए कहा कि जब संस्कृति बचेगी तभी पर्यटन विकास होगा और हमारी सामाजिक आर्थिक विरासत का संवर्धन संभव हो सकेगा।उन्होंने कहा की विष्व में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक एकता के लिए विष्व पर्यटन दिवस की शुरुआत 27 सितंबर 1980 को हुई थी।हम सभी को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रषासन और पर्यटन से जुड़ी सभी संस्थाओं को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा।
विष्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न स्कूलों मे ंपेंटिंग एवं निबन्धन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक आषीष कुमार गढ़वाल मण्डल के प्रबन्धक सुनील मैठाणी किरण भटनागर मनोज कुमार तोमर तीरथ सिंह गम्भीर सिंह कोहली ट्रेवल एसोसिएषन के अध्यक्ष उमेष पालीवाल अखिलेष चौहान, गोपाल शर्मा आदित्य खन्ना आदि उपस्थितरहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments