Saturday, April 25, 2026
HomeTrending Nowरुद्रपुर : भाजपा महिला मोर्चा ने भोजन पैकेट व फल वितरित किये

रुद्रपुर : भाजपा महिला मोर्चा ने भोजन पैकेट व फल वितरित किये

रुद्रपुर, भाजपा किच्छा ग्रामीण मंडल ने सोमवार को राम सुमेर मेडिकल कालेज में कोरोना मरीजों के तीमारदारों को भोजन व फल वितरित किये। महिला मोर्चा गांव गांव जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेगी।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा दीपा राय ने बताया कि महिला मोर्चा सदस्यों ने मेडिकल कालेज में कोरोना मरीजों के तीमारदारों, मेडिकल कालेज कर्मचारियों को भोजन पैकेट व फल वितरित किये। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में जा जाकर लोगों को कोरोना के प्रति सचेत करेगी और मास्क वितरित करेगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुमन तिवारी, अर्चना राय, जसप्रीत कौर, विमलेश सिंह, प्रिया गौतम, प्रियंका आदि मौजूद थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments