Saturday, April 20, 2024
HomeUncategorizedब्रैकिंग : जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने...

ब्रैकिंग : जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना

(अशोक पांडेय)

अल्मोड़ा, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज गांधी पार्क चौहानपाटा अल्मोड़ा में धरना दिया तथा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस अवसर पर धरने को सम्बोधित करते हुए समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि बिना पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे प्रदेश की भाजपा सरकार ने नवम्बर २०१७ को तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया था जिसका स्थानीय जनता एवं सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार विरोध कर रही है।परन्तु प्रदेश सरकार ने कुछ माह पूर्व प्राधिकरण स्थगन की घोषणा मात्र कर इतिश्री कर ली।कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता की भावनाओं को समझना चाहिए एवं स्पष्ट आदेश के तहत जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धित समस्त अधिकार पूर्व की भांति नगरपालिकाओं को देने चाहिए।

समिति के महेश चन्द्र आर्या ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है इसी कारण पिछले पांच वर्षों से जनता के आन्दोलन के बाबजूद भी प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्पष्ट रूप से यह जान ले कि जब तक सरकार इस जनविरोधी प्राधिकरण को स्पष्ट आदेश के तहत समाप्त नहीं कर देती तब तक समिति का आन्दोलन जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आन्दोलन को और उग्र किया जाएगा।उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री से मांग की है कि जनहित में अविलम्ब जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति के समस्त अधिकार नगरपालिका को दिए जाएं।उन्होंने कहा कि सर्वदलीय संघर्ष समिति लगभग पांच सालों से जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर लगातार धरने,प्रदर्शन,ज्ञापन आदि का कार्यक्रम कर रही है जिसे सरकार ने गंभीरता से लेना चाहिए और पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए तुरन्त इस जनविरोधी जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करना चाहिए। धरने की अध्यक्षता प्रताप सिंह सत्याल तथा संचालन सभाषद हेम चन्द्र जोशी ने किया।

धरने में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,सभाषद हेम चन्द्र तिवारी, हेम चन्द्र जोशी,प्रताप सिंह सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी,आनन्द सिंह बगडवाल,राजू गिरी,आनन्दी वर्मा,भारतरत्न पाण्डेय,चन्द्र कान्त जोशी,ताराचन्द्र साह,ललित मोहन पन्त,चन्द्र मणि भट्ट, हर्ष कनवाल,महेश चन्द्र आर्या सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

 

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के आह्वान पर घर-घर तिरंगा घर-घर पौधा अभियान का विधिवत समापन

अल्मोड़ा, संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर 9 अगस्त (अगस्त क्रांति) से 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) तक चलाए जा रहे (घर-घर तिरंगा घर-घर पौधा) अभियान का समापन नैनीताल में कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर व देहरादून में गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक बंशीधर तिवारी ने पौधा लगाकर किया। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि पिथौरागढ़ में झंडारोहण के बाद कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पिथौरागढ़ जनपद मुख्यालय के कर्मचारियों ने घंटाघर से लंदन फोर्ट तक ऐतिहासिक तिरंगा रैली निकालकर लंदन फोर्ट परिसर में तिरंगे के साथ पौधारोपण कर समापन किया। गुरु रानी ने कहा कि राज्य में चाहे कर्मचारी संगठन हो या अन्य संगठन हो या सरकारी एजेंसी हो जो कार्य उनके संगठन द्वारा किया गया वह किसी ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास के कर्मचारियों ने जहां उच्च हिमालई क्षेत्रों में श्री केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, कैलाश मानसरोवर यात्रा स्थित 10000 फीट की ऊंचाई पर गुजी व काला पानी, पिंडारी मार्ग स्थित खाती कैंप, मुंसियारी में 10000 फीट के ऊंचाई में स्थित खलिया टॉप मैं भी तिरंगे के साथ पौधारोपण किया गया। इसके अलावा निगम की सभी इकाइयों में कर्मचारियों ने पौधारोपण किया स्वच्छता अभियान भी चलाया रैली निकाली। उन्होंने कहा एक सप्ताह तक चले अभियान में विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे निगम कर्मचारियों द्वारा रोपित किए गए। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी इन पौधों का संरक्षण करेंगे ।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण के लिए आंदोलन के साथ पौधारोपण किए जाते रहे हैं। गुरुरानी ने दोनों निगमों के सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए पिथौरागढ़ के कर्मचारियों द्वारा जो ऐतिहासिक रैली निकाली उसके लिए भी सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है ।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 9 अगस्त को हुई थी कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती उषा राणा मंजू बिष्ट अंजना मेहता पुष्पा धामी, सरोज, रजनी थापा, तुलसी देवी, हंशी, रचना, आनंद पाठक, त्रिभुवन पुनेठा, जीवन पुनेठा ,नरेंद्र थापा, कौशल, भूपेश मनोला ,दयाल सिंह , हर सिंह, शेर सिंह, पदम सिंह, राजेंद्र सिंह, हिमांशु, नीरज ,पवन, गोपाल बिष्ट , सहित निगम कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments