बड़ी खबर : प्रदेश में आज 4402 कोरोना मरीज मिले, 6 की हुई मौत

0
747

देहरादून, राज्य में लगातार कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, आज कोरोना संक्रमण पिछले 24 घंटे में राज्य में 4402 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। जबकि 6 की मौत हो गई है और 1956 कोरोना मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। प्रदेश में कुल 22962 एक्टिव केस है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देहरादून में आज सबसे ज्यादा 1678 मामले सामने आए हैं, जबकि हरिद्वार में 694, नैनीताल में 592, पौड़ी गढ़वाल में 238, टिहरी में 126, चमोली में 73, रुद्रप्रयाग में 16, चंपावत में 75, पिथौरागढ़ में 123, उधम सिंह नगर में 376, उत्तरकाशी में 38, अल्मोड़ा में 225 और बागेश्वर में 148 मामले सामने आए हैं।