Thursday, August 13, 2026
HomeTrending Nowभारत की पहली दिव्यांग दुपहिया राइड रैली का आयोजन, नई दिल्ली से...

भारत की पहली दिव्यांग दुपहिया राइड रैली का आयोजन, नई दिल्ली से 22 नवंबर से होगी शुरू

‘दिव्यांगों के अधिकारों को दुपहिया राइड में शामिल होंगे उत्तराखंड के दिग्विजय सिंह’

देहरादून, वीरभद्र वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे बताया गया कि 22 नवंबर से एक दिसंबर तक नई दिल्ली से काठमांडू तक भारत की पहली दिव्यांग दुपहिया राइड का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें उत्तराखंड से लक्सर के दिग्विजय सिंह हिस्सा लेंगे। सभी ने दिव्यांगों के हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया और उन्हें उनके लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। संस्था की ओर से दिग्विजय की मदद की गई। दिव्यांग ने कहा कि दिव्यांग जागरूक होकर शिक्षा एवम् रोजगार हासिल करे। यात्रा का मतलब दिव्यांगों को उनके अधिकार बताना और सरकारों के सामने दिव्यांगो की मांग रखना हैं। इस दौरान राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के अधिकारी संरक्षक जगदीश लखेड़ा, संस्था अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सचिव अनिता शास्त्री, मुख्य सलाहकार पूनम नौटियाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments