Saturday, July 18, 2026
HomeTechnologyपांच दिवसीय तल्लानागपुर महोत्सव के चौथे दिन रही रोहित चौहान के गीतों...

पांच दिवसीय तल्लानागपुर महोत्सव के चौथे दिन रही रोहित चौहान के गीतों की धूम

रुद्रप्रयाग – पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औधोगिक कृर्षि एंव पर्यटन विकास महोत्सव में चौथे दिन लोक गायक रोहित चौहान एवं टीम ने अपने गीतों के माध्यम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जाने माने समाज सेवी कुलदीप रावत उपस्थित रहे अपने सम्बोधन में उन्होंने छैत्र के अपेक्षित विकास न होने की बात कही। छैत्र के पिछड़ेपन का दर्द उनके सम्बोधन में झलका।
आज चौथे दिन चांद धार चोपता में रोहित चौहान एवं टीम के सदस्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। रोहित चौहान व अंजली खैर ने अनने गीतों से देर शांय तक दर्शकों को थिरकने के लिये मजबूर किया।
विशिष्ट अतिथि कंडारा वार्ड से जिला पंचायत सदस्य अजयबीर भंडारी ने जनता को संबोधित करते हुये कहा कि छैत्र के विकास में मेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सिल्ला बमणगांव विमला देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा,
आदि ने सम्बोधित किया।
इससे पूर्व मेला समिति के कार्यकरी अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य चोपता सम्पन्न नेगी , पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल, भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी , वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी, जीत सिंह मेवाल, महोत्सव उपाध्यक्ष गोकुल लाल टम्टा, सचिव महेन्द्र नेगी , कोषाध्यक्ष दीप राणा, पंचम सिंह नेगी, , विनोद रावत, दुर्गा करासी, गजाधर वशिष्ठ, सरोजनी देवी , लक्ष्मण सिंह बर्तवाल, मनेन्द्र कुमार, मीनाक्षी बर्त्वाल, सहित महोत्सव समिति पदाधिकारी, जनता व नप्रतिनिधि, मौजूद थे !

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments