ड्रग तस्करी और आतंकवाद के खिलाफ एनआईए का बड़ा एक्शन, पंजाब-हरियाणा सहित 6 राज्यों में छापे

0
564

नई दिल्ली, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आतंकवाद, नशीले पदार्थों की तस्करी और गैंगस्टर गठजोड़-खालिस्तानी टेरर नेटवर्क से जुड़े मामलों में 6 राज्यों में तलाशी अभियान चलाया है। इन छह राज्यों में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के 122 स्थान शामिल है। बताया जा रहा है कि एनआईए ने ये छापेमारी लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, नीरज बवाना समेत दर्जन भर गैंगस्टर्स के करीबियों पर की गई है।

इन राज्यों में की गई छापेमारी
दिल्ली -एनसीआर: 32 जगह एनआईए की रेड जारी है।
पंजाब-चंडीगढ़ : 65 जगह पर छापेमारी की गई है।
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में छापे मारे गए हैं।
राजस्थान : 18 जगह पर एनआईए ने रेड डाली है।
मध्य प्रदेश : 2 जगह एनआईए छापेमारी कर रही है।

एनआईए गैंगस्टर्स और खालिस्तानी नेटवर्क पर दर्ज 5 केस में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर टेरर फंडिंग करके दहशत फैलाने की फिराक में हैं। पिछले दिनों में 14 देशों में बैठे 28 गैंगस्टरों की लिस्ट एनआईए ने एमएचए को सौंपी थी।

एमएचए की हरी झंडी मिलने के बाद एनआईए ने विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में दूसरे गैंगस्टरों पर भी एनआईए बड़ा एक्शन ले सकती है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के अहम किरदार गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य मुख्यतौर पर एनआईए के निशाने पर हैं।