Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowऋषिकेश : भांग पिलाकर दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने किया...

ऋषिकेश : भांग पिलाकर दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

ऋषिकेश, मुनिकीरेती थाना क्षेत्रांतर्गत वॉल पेंटिंग करने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित की महिला मित्र की तलाश में जुटी है। इस मामले में मूल रूप से दिल्ली निवासी 21 वर्षीय युवती ने बुधवार को मुनिकीरेती पुलिस को तहरीर दी। युवती ने बताया कि वह वॉल पेंटिंग का काम करती है। पिछले कुछ समय से वह उमंग गांधी नाम के युवक को जानती है। बीती 25 अप्रैल को उमंग ने वॉल पेटिंग के लिए तपोवन (मुनिकीरेती) स्थित अपने कमरे पर बुलाया। जब वह कमरे पर पहुंची तो उमंग अपनी एक महिला मित्र एविन के साथ था। आरोप लगाया कि उमंग गांधी व उसकी महिला मित्र ने भांग का नशा कराया। जिससे वह उसी कमरे में बेहोश हो गई। रात में उमंग ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपित उमंग गांधी व उसकी महिला मित्र एविन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानी ने बताया कि इस मामले में गुरुवार को ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपित उमंग गांधी को उसके घर देहरादून से गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपित की महिला मित्र की तलाश जारी है।

14 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर गिरफ्तार

थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और नशे की प्रवृति पर लगाम लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 14 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तपोवन के चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि थाना मुनिकीरेती क्षेत्रंतर्गत नीमबीच की ओर जाने वाले रास्ते से कन्हैया पासवान पुत्र रमेश पासवान निवासी वार्ड आठ शीशमझाड़ी थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल मूल निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून को गुरुवार की रात्रि करीब आठ बजे 14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित स्मैक कहां से लेकर आता था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को आरोपित न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments