Friday, March 29, 2024
HomeNationalफार्म हाउस पर न्यूड पार्टिया करता था बिल्डर, दोस्तों के साथ पत्नी...

फार्म हाउस पर न्यूड पार्टिया करता था बिल्डर, दोस्तों के साथ पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से कई बार दागा

इंदाैर, पत्नी को दोस्तों के सामने परोसने और उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागने वाले आरोपी बिल्डर पति के बारे में जो जो खुलासे हुए उन खुलासों ने सबको चाैंका दिया है। नई खबर सामने यह आई है कि पत्नी से गैंगरेप के आरोपी बिल्डर ने फार्म हाउस को अय्याशी का अड्‌डा बना रखा था। अय्याशी के अड्डे में यहां बने बार में महंगी शराब की बोतलें मिली हैं। लग्जीरियस ऑडी कार खड़ी है।

फार्म हाउस में सेक्स टॉय भी मिले हैं। फर्नीचर से लेकर कमरे तक यानी सब कुछ लग्जीरियस है। पीड़िता छत्तीसगढ़ की 32 साल की टीचर है और उसकी आरोपी राजेश से शादी मैट्रिमोनियल साइट से संपर्क में आने के बाद हुई थी। पीड़िता ने पुलिस की शिकायत में कहा है कि पति और उसके दोस्त प्राइवेट पार्ट पर सिगरेट से दागते थे। साथ ही दूसरे नाजुक अंगों पर भी सिगरेट सटाते थे। पीड़िता विरोध करती तो उसे जान से मारने की धमकी देते थे। धमकी देकर हैवानियत की हदें पार करने वालों के नाम राजेश विश्वकर्मा, अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया के रूप में सामने आए हैं। इन्ही चार आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। दो फरार बताए जा रहे हैं। पीड़िता नवंबर 2019 से 2021 तक सब कुछ सहती रही है। फार्म हाउस की जांच के दाैरान पता चला कि

कमरों में महंगे बेड, सोफे, अलमारियां और अन्य सामान रखा है। राजेश का नौकर अंकेश बघेल इस फार्म हाउस की देखरेख करता है। फार्म हाउस में न्यूड पार्टियां भी होती रही हैं। अब तक की पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी फार्म हाउस पर लड़कियों को भी लेकर आते थे। इनके साथ यहां अय्याशी करते थे। ज्यादातर लड़कियां बिल्डर का दोस्त विपिन और नौकर अंकेश लाते थे। दरिंदगी करने वाले नौकर अंकेश बघेल, दोस्त विपिन और विवेक पुलिस की गिरफ्त में हैं(साभार उत्तम हिन्दू न्यूज)।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments