Tuesday, May 7, 2024
HomeTrending Nowकांग्रेसजनों ने प्रदेश में किया कई जगह महंगाई के विरोध में जोरदार...

कांग्रेसजनों ने प्रदेश में किया कई जगह महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

देहरादून/ अल्मोड़ा, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस द्वारा पूरे देश में चलाए गये महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत आज अल्मोड़ा जनपद के कांंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत तेजी से बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाजपा की बहरी एवं चतुर सरकारों के विरोध में प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने कहा कि भाजपा सरकार चुनावों तक महंगाई में अंकुश लगाकर सत्ता हथियाने का काम करती है तथा चुनावों के तुरन्त बाद जनता पर महंगाई का बोझ डालने का कार्य करती है।वर्तमान में प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल,गैस,खाद्य तेल तथा अन्य सामग्री चाहे निर्माण सामग्री सीमेन्ट,लोहा हो या खाद्य पदार्थ हों उनके दाम तेजी से बढ़ाने का काम भाजपा सरकार कर रही है।महंंगाई में अंकुश लगाने में भाजपा सरकार असफल हुई है।

कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि केन्द्र सरकार कोई ना कोई बहाना देकर जनता को दोनों हाथों से लूटने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि महंगाई पर अंकुश लगाने का काम सरकारों पर होता है लेकिन भाजपा की बहरी सरकार इसकी अनदेखी करने का कार्य कर रही है।कांग्रेसजनों इसका कड़ा विरोध करते हैं।प्रदर्शन में कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती,परितोष जोशी,जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान,एन०डी०पाण्डे,महेश चन्द्र,जया जोशी,आशा जोशी,गीता सैनी,अरविन्द रौतेला,प्रमोद पवार,अम्बीराम, रमेश काण्डपाल,गीता मेहरा सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
वहीं राजधानी दून में कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दो से चार अप्रैल के बीच जिला स्तर पर ‘महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च’ आयोजित किए जाएंगे। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से तीन चरणों में देशभर में ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ के तहत विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति है। इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में भी जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

प्रदेश महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस की ओर से देशभर में आज से कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही ढोल-घंटियां एवं अन्य उपकरण बजाकर भाजपा सरकार का ध्यान गैस-पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि की ओर आकर्षित कर रहे हैं।

इसके बाद दो से चार अप्रैल के बीच जिला स्तर पर ‘महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च’ आयोजित किए जाएंगे। तीसरे चरण में सात अप्रैल को प्रदेश मुख्यालयों में राज्य स्तरीय ‘महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव सहित देशभर में हुए विधानसभा चुनावों में जनता से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम करने और महंगाई पर अकुंश लगाने का वादा किया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 75 प्रतिशत की कमी होने के बाद भी पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में लगातार वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला गया है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार की जा रही भारी वृद्धि के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के हितों पर भारी चोट पहुंची है।

भाजपा राज में त्राहिमाम-त्राहिमाम : धस्माना

कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लीवाला में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन में भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान धस्माना ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद पूरे देश में व उत्तराखंड में जिस प्रकार से केंद्र व राज्य सरकार ने महंगाई को खूंटे से खोला आम आदमी एक बार फिर भाजपा राज में त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है और महंगाई जोंक की तरह लोगों पर चिपट कर खून चूस रही है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पूर्व लगभग चार महीनों तक देश में पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम स्थिर रहे लेकिन चुनाव परिणामों के आते ही भाजपा जनता की परेशानियां भूल गई है। पेट्रोल डीजल फिर सौ पार जा रहा और रसोई गैस एक हज़ार छू रही। खाद्य तेल ,अनाज व दालों की कीमतें भी आसमान पर हैं और आम नागरिक के घर दो समय चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। धस्माना ने कहा कि अब जनता की बदहाली कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और भाजपा की इस हिटलरशाही के खिलाफ कांग्रेस एक बार फिर सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है और आज उसकी शरुआत हो गई है।
बल्लीवाला में जबरदस्त प्रदर्शन
इससे पूर्व धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बल्लीवाला में जबरदस्त प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सुमित खन्ना, पार्षद सुमित्रा ध्यानी, गोरखा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महंगाई के विरोध में धरना:

नई टिहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में महंगाई के विरोध में धरना दिया। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दाम के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ऋषिकेश में मिठाई बांट महंगाई का किया विरोध

ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में मंहगाई, गैस व पैट्रो के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ रेलवे रोड परिसर में प्ररर्शन किया। इस दौरान विरोध दर्ज कर बढ़ती महंगाई व घरेलू गैस सिलेंडर पेट्रोल डीजल में मूल्य में की गई वृद्धि को अभिलंब वापस लेने की मांग की। कार्यकर्त्‍ताओं ने लोग को मिष्ठान वितरण कर विरोध जताया।

 

जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जब कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपये का तेल भराने के लिए 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं, महंगाई की मार से आम आदमी की जिंदगी बेहाल है। लगातार बढ़ रही महंगाई के पीछे कोई और कारण नहीं बल्कि सरकार का लालच है। आम जन को जगाने के लिए और जनादेश को देखते हुए कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई को लेकर राह चल रहे लोग को मिष्ठान वितरण कर विरोध जताकर उनको जगाने का काम किया।

पूर्व सभासद राहुल शर्मा ने कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। खाने का तेल, मसाले, अनाज महंगे हो गए हैं। इस मौके पर प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश सचिव विवेक तिवाड़ी, पार्षद भगवान सिंह पंवार, राकेश सिंह, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कमलेश शर्मा, विमला रावत, प्रदीप जैन, अरविंद जैन, सतीश शर्मा, नंदकिशोर जाटव,अमित पाल,जयपाल सिंह, जतिन जाटव, जितेन्द्र जाटव, भगवान सिंह पंवार,अशोक शर्मा, सुमित त्यागी, सावित्री देवी ,बृजभूषण बहुगुणा, हरिराम वर्मा, त्रिलोकीनाथ तिवारी, अमरजीत सिंह, राजू गुप्ता, आदि लोग मौजूद थे ।

हरिद्वार में महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

हरिद्वार, महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया,
कांग्रेस नेता राजबीर सिंह ने भाजपा के चुनाव के समय मंहगाई पर नियंत्रण का वादा को छलावा बताया। लगातार बढ़ रही रसोई गैस,डीजल ,पेट्रोल ओर खाद्य वस्तुओं की कीमतें से जनता परेशान हे। विरोध करने वालों में कैलाश चन्द्र, बीएस तेजियान, संजीव चौधरी ,मनोज यादव, राकेश कुमार, डीएन शाही सतेंद्र वर्मा, इम्तियाज अहमद, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार, बबली सरदार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments