Monday, May 6, 2024
HomeTrending Nowप्रदेश में बिजली दरों में 2.68 प्रतिशत का इजाफा, नई दरें एक...

प्रदेश में बिजली दरों में 2.68 प्रतिशत का इजाफा, नई दरें एक अप्रैल से होंगी लागू

देहरादून, एक अप्रैल से उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने नई बिजली दरों का ऐलान कर दिया है। इस साल के लिए दरों में 2.68 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। बीपीएल श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ज में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ चार पैसे प्रति यूनिट दर बढ़ा दी गई है। घरेलू श्रेणी में भी 10 से 30 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा किया गया है।

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य एमके जैन ने गुरुवार को नई दरें जारी की। बताया कि ऊर्जा निगम ने दरों में 6.02 प्रतिशत वृद्धि की मांग की थी। ऊर्जा के तीनों निगमों के प्रस्ताव के मुताबिक कुल 10.18 प्रतिशत वृद्धि की मांग की गई। आयोग ने आम जनता का ध्यान रखते हुए सिर्फ 2.68 प्रतिशत वृद्धि ही करने का फैसला लिया।
विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला ने बताया, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए नई बिजली दरों में सिर्फ 2.68 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। बीपीएल श्रेणी में सिर्फ चार पैसे प्रति यूनिट बढ़ाया गया है। घरेलू श्रेणी के 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ दस पैसे प्रति यूनिट बढ़ाया गया है। ऐसे में 11.43 लाख बिजली उपभोक्ताओं को एक महीने में सिर्फ दस रुपये ही अतिरिक्त खर्च करने होंगे |

यूनिट              पुरानी दरें     नई दरें
0-100             2.80             2.90
101-200         4.00             4.20
201-400         5.50             5.80
400 से ऊपर    6.25             6.55

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments