Sunday, May 5, 2024
HomeTrending Nowखुलासा : अपमान का बदला लेने के लिये आदित्य ने उतारा वंशिका...

खुलासा : अपमान का बदला लेने के लिये आदित्य ने उतारा वंशिका को मौत के घाट

देहरादून, गुरुवार शाम सहस्त्रधारा रोड़ के डांडा लखौंड स्थित सिद्धार्था कॉलेज के बाहर हुई छात्रा की गोली मारकर हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। डीआईजी देहरादून जन्मेजय खंडूड़ी ने खुलासे करते हुए बताया कि आदित्य की वंशिका ने गुरूवार को ही पहले कालेज के सीनियर छात्रों से पिटाई करवाई थी यही नहीं सीनियर छात्रों के दवाब में आदित्य ने वंशिका के पैर पकड़ कर उससे माफी भी मांगी थी।

इसी अपमान का बदला लेने के लिए आदित्य ने वंशिका को मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार को डीआईजी देहरादून जन्मेजय खंडूड़ी ने पत्रकारवार्ता में इस रहस्य का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि हत्या का आरोपी ईश्वर विहार सुन्दरवाला मूल निवासी उनखेड़की, थाना उन जिला शामली, यूपी निवासी आदित्य तोमर और मृतका गुरुकुल कांगड़ी, द्वारिका विहार, कनखल जिला हरिद्वार निवासी 19 वर्षीय वंशिका सिद्धार्था लॉ कॉलेज से डी फार्मा प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे।
दोनों के पास एक दूसरे का नंबर था। उस पर मैसेज भी होते थे। एक महीने पहले वंशिका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो डाली थी। आरोप है कि उस पर आदित्य ने कुछ ऐसा कमेंट किया कि जिस पर वंशिका को आपत्ति हुई। वंशिका से उसकी कहासुनी भी हुई |
इस कमेंट की सीनियर छात्रों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद कॉलेज बंद हो गया। गुरुवार को दोबारा कॉलेज खुला तो शाम को उसका सामना वंशिका से हो गया। फिर दोनों में कहासुनी हो गई। वंशिका ने अपने परिचित सीनियर छात्रों को बुला लिया।
आरोप है कि इस दौरान उन्होंने आदित्य को डराया और मारते हुए वंशिका के पैर छुआए। वंशिका के सामने झुकना आदित्य के अहम को ठेस दे गया। वह वहां से घर गया और तमंचा लेकर आया। तब वंशिका स्कूल के पास कैफे से कुछ सामान लेने आई थी। इस दौरान ही उसने पहले धमकी दी कि अब अपने साथियों को बुला। वह काफी देर तक नहीं आए तो वंशिका की गोली माकर हत्या की और बाइक व तमंचा छोड़कर फरार हो गया। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को आर्मी हॉस्टल के नजदीक शिवगंगा एक्लेव के पास से पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। उसे अदालत ने जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments