कोरोना को लेकर राजधानी में फिर लगी पाबंदियां, उल्लंघन करने पर इतने रुपए का जुर्माना

0
517

नईदिल्ली। Masks made mandatory again देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन अलग अलग हिस्सों से कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है।

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक बार फिर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। वहीं इसका उलंघ्घन करने वालों पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। Masks made mandatory again दिल्ली सरकार के अधिसूचना के मुताबिक, इस प्रावधान के तहत निजी चार पहिया वाहनों में एक साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लागू नहीं होगा। निजी वाहन चालकों को सख्ती से मुख्य रखा गया है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को आठ लोगों की मौत हुई, जबकि मंगलवार को भी सात लोगों की जान गई थी। विगत 10 दिनों में 40 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसे देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।