Friday, March 29, 2024
HomeStatesUttarakhandउत्तराखंड पुलिस जवानों के 4600 ग्रेड पे को लेकर "सुराज सेवा दल"...

उत्तराखंड पुलिस जवानों के 4600 ग्रेड पे को लेकर “सुराज सेवा दल” ने पुलिस महानिदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

देहरादून। बिपिन नौटियाल। उत्तराखंड पुलिस जवानों के 4600 ग्रेड पे को लेकर “सुराज सेवा दल” ने पुलिस महानिदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
उत्तराखंड मित्र पुलिस के जवानों का 4600 मानदेय लागू करवाने एवं अनावश्यक रूप से हुई कार्यवाही पर जवानों को तत्काल बहाल करने की मांग को लेकर बुधवार को सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने
पुलिस महानिदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता परेड ग्राउंड से पुलिस मुख्यालय तक रैली की शक्ल में पहुंचे। उन्होंने
कहा कि पुलिस विभाग में 20 साल की सेवा देना के बाद 46 सौ ग्रेड पे दिया जाता है, बीते लंबे समय से उत्तराखंड में 20 साल की नौकरी पूरी कर चुके सिपाहियों को अभी भी 2800 ग्रेड पे दिया जा रहा है। जबकि सिपाही से ऊपर की सभी पोस्टों में 46 सौ ग्रेड पे लागू हो चुका है। जिसमें उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
जोशी ने कहा कि लंबे समय से पुलिस के जवान आंदोलन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री समेत कई बार उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग भी कर चुके हैं जिसमें उनको केवल आश्वासन ही मिलता रहा।उन्होंने
उत्तराखंड मित्र पुलिस के जवानों का 4600 मानदेय लागू करवाने एवं अनावश्यक रूप से हुई कार्यवाही पर जवानों को तत्काल बहाल करने की मांग रखी।
बुधवार को सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने
पुलिस महानिदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड से पुलिस मुख्यालय तक रैली की शक्ल में पहुंचे। जोशी ने बताया कि हमारा संगठन लगातार पुलिस जवानों का मानदेय 4600रु जल्द लागू करने की मांग उठा रहा है और पुलिस जवानों की यह मांग कोई गलत भी नहीं है
उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में चलती आ रही सरकारों के द्वारा बनाए गए कानूनों के हिसाब से ही उनकी मानदेय की हम भी मांग रहे हैं आपने चुनाव से पूर्व इस प्रदेश के क्रांतिवीर, क्रांतिकारी उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीदों की शपथ लेकर पूरी प्रदेश की मित्र पुलिस के जवानों को वादा किया था कि आप मुख्यमंत्री बने और इस प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी तो सर्वप्रथम पुलिस का मानदेय 4600 करेंगे। लेकिन सरकार के द्वारा किए गए वायदे को अभी तक पूरा नहीं किया गया है जो जवानों के साथ एक छलावा मात्र ही कहा जाएगा।
आखिर ऐसी क्या मजबूरी है? ग्रेट पे ना बढ़ाकर जवानों का मनोबल तोड़ने के लिए तुले हुए हैं और उसमें कुछ हमारे जवान के परिवारों ने अगर अपनी बात को रखना भी चाहा तो आपने उन जवानों को सस्पेंड करवा दिया। वही आला अधिकारियों का कहना है कि ऊपर से आदेश होने की वजह से हमें उनको मजबूरी बस सस्पेंड करना पड़ेगा। वहीं दल के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पन्त ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री समस्त सैनिक बल आपके अनुरूप चलते हैं और आपने ऐसा तानाशाही फरमान कैसे सुना दिया?
जबकि प्रदेश के हर तबके का व्यक्ति आपसे कई सारी उम्मीदें लेकर के आस लगाए हुए है।
मुख्यमंत्री पुलिस के जवानों की मांग को तत्काल प्रभाव से पूरी करें और जो पुलिस के जवानों को तानाशाही फरमान सुनाते हुए सस्पेंड किया था उनको भी तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए अन्यथा सुराज सेवा दल पूरे प्रदेश के अंदर जाकर इस जीरो टॉलरेंस की सरकार एवं डबल इंजन की सरकार की पोल खोलेगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में
रमेश जोशी, राजेंद्र पन्त, कावेरी जोशी, पूजा नेगी, सुंदर रावत, मोहिनी चौधरी, मोनिका शर्मा, रेनू ,संजय, उज्जवल नायक, शशी जैन,प्रीतम सिंह, सुचेत अग्रवाल, वीर सिंह ,मेहरबान अली, रेखा, पदमा, पूनम, नफीस, हरवीर चौधरी, राधेश्याम, नीतू, सुनीता, बिजेंद्र, सोनिया, सुरेंद्र, उमेश, सुदेश,शबाना,संदीप, कुर्बान अली, हंसराज,रणवीर, वंदना शर्मा, प्रकाश, नफीश, मनमोहन, आयुष राणा, जग मोहन, सोनी, मदन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments