Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesUttarakhandउत्तराखण्ड़ पहुँची राष्ट्रपति पद की उम्मीद्वार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, शहीद स्थल जाकर...

उत्तराखण्ड़ पहुँची राष्ट्रपति पद की उम्मीद्वार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, शहीद स्थल जाकर दी राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि

देहरादून, राष्ट्रपति पद की उम्मीद्वार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments