भगवान राम के चरित्र का करें अनुसरण राम मुनि

0
512

हरिद्वार( कुलभूषण ) 22जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मे भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में संत मंडल आश्रम खडखड़ी के परमाध्यक्ष स्वामी राममुनि महाराज के सानिध्य में कलश शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश शोभायात्रा भीमगोड़ा से होते हुए हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड से गंगा जल लेकर संत मंडल आश्रम पर संपन्न हुई। इस मौके पर संत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत राममुनि महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम सभी लोगो के आराध्या हैं हमारे गुरुदेव ब्रह्मलीन पूर्व विधायक जगदीश मुनि का सपना था की अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो और भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होकर भगवान को मंदिर में स्थापित किया जाए।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सनातन के मूल हैं राम मुनि महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम के भव्य मंदिर से देश तरक्की की ओर अग्रसर होगा और विश्वगुरु बनेगा उन्होंने कहा कि हमें भगवान राम के जीवन चरित्र को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को भगवान राम के बारे में बताना चाहिए जिससे भारत में राम राज्य के स्थापना पूर्ण रूप से हो सके। इस अवसर पर कलश शोभायात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रवि कश्यप बलकेश राजोरिय सुनील सेठीओम प्रकाश जमदग्नि जगदीश लाल पाहवा विकास तिवारी लव शर्मा अनिरुद्ध भाटी तरुण नैयर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा अजय अरोड़ा डा प्रेमप्रकाश सतलेवाल पूर्वमेयर मनोज गर्ग तथा विभिन्न संतो व भक्तो ने प्रतिभाग किया।