Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowमदन कौशिक को भाजपा केंद्रीय संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी

मदन कौशिक को भाजपा केंद्रीय संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी

हरिद्वार 2 दिसम्बर (कुलभूषण) हरिद्वार विद्यान सभा क्षेत्र से विद्यायक पूर्व कैबनेट मंत्री पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी के केन्द्रीय संगठन में विशेष आमत्रिंत सदस्य नियुक्त किया गया है। जिसके चलते मदन कौशिक समर्थको में खुशी की लहर है विदित हो की 2002 से लगातार हरिद्वार विद्यान सभा सीट पर अपनी पकड बनाये रखने वाले मदन कौशिक को उत्तराखंण्ड भाजपा में कददावर नेता के रूप में जाना जाता है।
पिछले कुछ समय से राजनैतिक गलियारों में हाशिए पर माने जा रहे मदन कौशिक एक बार फिर भाजपा के केन्द्रीय संगठन में स्थान पाने के चलते अपने राजनैतिक विरोधियो को राजनैतिक जवाब देने में सफल हुए है। पूर्व में भाजपा सरकार में विभिन्न महत्तवपूर्ण मंत्रालयो की कमान संभाल चुके तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में  प्रदेश में सम्पन्न हुए चुनावों मंे भाजपा को जीत दिलाने वाले मदन कौशिक ने एक बार फिर पार्टी संगठन में अपनी पकड को साबित करते हुए राजनैतिक गलियारों मे अपनी पकड को साबित किया है।
मदन कौशिक को भाजपा के केन्द्रीय संगठन में विशेष आमत्रिंत सदस्य के रूप में स्थान मिलने के चलते उनके समर्थको में खुशी की लहर है। जिसके चलते उनके समर्थको द्वारा उन्हे बधाईया दिये जाने का क्रम जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments