Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowकृषि कानूनों को वापस लेने की मांग, सैकड़ों कांग्रेसियों ने किया राजभवन...

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग, सैकड़ों कांग्रेसियों ने किया राजभवन कूच, कई कार्यकर्ता हुये गिरफ्तार

देहरादून, केन्द्र के कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर जारी किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को कांग्रेस दून में राजभवन के घेराव के लिए निकली। कूच के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोंकझोंक भी हुई। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस की इस प्रदर्शन रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिससे राजधानी में जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान हाथी बड़कला चौक पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच कांग्रेस इस प्रदर्शन के जरिये अपनी ताकत का अहसास कराने की भी कोशिश कर रही है।

इस बाबत गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजभवन घेराव के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी शामिल हुईं। प्रीतम सिंह ने पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों से फोन पर बातचीत की और उनसे प्रदर्शन में शामिल होने वाले कांग्रेसियों की जानकारी हासिल की, कांग्रेस ने राजभवन घेराव में प्रदेश भर से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल होने को कहा था। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी प्रदर्शन में शामिल रहे। महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि दोपहर पूर्व कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का आना हुआ।

यहां से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर जुलूस के रूप में कूच किया। ज्ञापन में कहा कि पूर्व में नेताओं की ओर से किसानों की ऋण माफी की कोरी घोषणाओं के कारण वह समय पर ऋण जमा नहीं कर पाए थे। अब मूलधन व ब्याज लगाकर ऋण की राशि अधिक होने से वह एकमुश्त ऋण अदा करने में असमर्थ हैं। वह अपनी आर्थिक क्षमता के आधार पर किस्तों में ऋण अदायगी के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार एकमुश्त वसूली कर रही है। उन्होंने ऋण वसूली में शिथिलता बरतने की मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments