रुद्रप्रयाग-कल रात्री से जनपद में हो रही भारी वारिस से केदार घाटी में नुकसान की खबर आई है। फाटा में खाट गदेरे में चार लोगों के मलबे में दबने की सूचना प्राप्त हुई है। रात को ही राहत एँव बचाव दल ने मौके पर रवाना हो गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि रात्रि लगभग 1:20 am पर अत्यधिक बारिश के कारण फांटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 लोगों की मालवे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेज दिया गया है जो मौके पर दबे हुए लोगों को निकालने के लिए कार्य कर रही है। रात्रि से हो रही भारी वारिस के चलते अलकनंदा मंदाकिनी सहित जनपद मे कई जगहों पर गाड गदेरे उफान पर है।




