Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowराहुल गांधी हताश कांग्रेस को संजीवनी नहीं दे सके : मदन कौशिक

राहुल गांधी हताश कांग्रेस को संजीवनी नहीं दे सके : मदन कौशिक

हरिद्वार, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देहरादून में हुई राहुल गांधी की रैली को विफल बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हताश कांग्रेस को संजीवनी नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था और आज रैली में उन्हीं का बड़ा कट आउट लगाया था। उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने उत्तराखंड की जनता और यहां के सैनिकों-पूर्व सैनिकों को निराश किया। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों के लिए कभी कुछ नहीं किया। हमेशा सेना और सैनिकों का अपमान ही किया। कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तराखंड के विकास और यहां की जनता की आवश्यकताओं के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की। राज्य के बेहतरी के लिए उनके पास कोई रोड मैप भी नहीं था। साफ है कि कांग्रेस के पास राज्य की बेहतरी के लिए कोई विजन नहीं है |

हरिद्वार से 18 को जेपी नड्डा करेंगे विजय संकल्प यात्रा को रवानाजेपी नड्डा 18 दिसंबर को हरिद्वार में करेंगे विजय संकल्प रैली का शुभारंभ –  Tarun Mitra | तरुण मित्र

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 दिसंबर को पंतद्वीप से भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 17 दिसंबर (आज)को हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गढ़वाल और कुमाऊं में निकाली जाने वाली विजय संकल्प यात्रा के दोनों रथ का पूजन होगा। उन्होंने बताया कि यात्रा राज्य के सभी विधानसभाओं के सभी ब्लाक में जाएगी। विजय संकल्प यात्रा का समापन चार या पांच जनवरी को होगा।

बिप‍िन रावत के कटआउट को लेकर भाजपा और कांग्रेस में छिड़ी जंग

देहरादून, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून रैली में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिप‍िन रावत के कटआउट को लेकर जंग छिड़ गई है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है।
इंटरनेट मीडिया पर भी इस मामले में भाजपा जहां कांग्रेस की इस रैली में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के कटआउट लगाने को लेकर आपत्ति जता रही है। जिसमें भाजपा का कहना है कि चुनाव से पहले सीडीएस को ‘राजनीतिक टूल’ बनाना चाहती। वहीं कांग्रेस इस रैली को 1971 युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए आयोजन की बात कह रही है। वहीं दून के परेड मैदान में राहुल गांधी के पहुंचने से पूर्व नगर निगम से काले झंडे लेकर विरोध करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्‍हें बाद में रिहा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments