Monday, July 27, 2026
HomeStatesUttarakhandप्यारे फाउंडेशन ने गेल इंडिया के सहयोग से आयोजित किये स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण...

प्यारे फाउंडेशन ने गेल इंडिया के सहयोग से आयोजित किये स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर और वेलनेश सेन्टर

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड़ के जनपद रुद्रप्रयाग में सामाजिक कार्यो और स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जन मानस जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर प्यारे फाउन्डेशन व गेल (इंडिया) लि. द्वारा जिले में महिलाओं के लिये वेलनेश सेन्टर का संचालन किया जा रहा है, वित्तीय वर्ष 2025-2026 और 2026-2027 में यह कार्यक्रम
चलाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शारीरिक व मानसिक स्वास्थ कैम्प आयोजित किये गए, स्वास्थ के अन्तर्गत खून जांच, आशिक से सम्पूर्ण शारीरिक परीक्षण के साथ सैनैट्री पैड, सप्लीमेंटस व हीटिंग पैड का वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम प्यारे फाउन्डेशन व गेल (इंडिया) लि. द्वारा जिला रुद्रप्रयाग में चलाया गया।
प्यारे फाउंडेशन की अध्यक्षा
डॉ. अंजली यपलियाल कौल ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत शारीरिक व भानसिक स्वास्थ कैम्प करवाए गए, जिसके अन्तर्गत मानसिक स्वास्थ के अन्तर्गत जीवन शैली, खानपान, चिकित्सक परामर्श, योग-ध्यान उत्साहवर्धक गतिविधियों करवायी गयी ।
इन शिविरों का आयोजन 3 जनवरी से 14 जून 2026 के बीच आयोजित किये गये जिसमें
महाविद्यालय जखोली, रुद्रप्रयाग, अगस्तमुनि व गुप्तकाशी तथा दो चयनित ग्राम सभा गडगू व रायडी में किया गया कुल 1600 लाभार्थी महिलाएं और बालिकाओं ने लाभ प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments