Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowपूर्णानंद घाट में मंत्रमुग्ध कर देने वाली गंगा आरती, चिंताओं से होंगे...

पूर्णानंद घाट में मंत्रमुग्ध कर देने वाली गंगा आरती, चिंताओं से होंगे मुक्त : अंजलि अरोड़ा

ऋषिकेश, पूर्णानंद घाट, जानकीपुल में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में पंहुची एक्ट्रेस और मॉडल अंजलि अरोड़ा गंगा तट पर हवन कर गंगा आरती की। अंजलि अरोड़ा कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम करके शोहरत हासिल कर चुकी हैं। एक्ट्रेस और मॉडल अंजली अरोड़ा आजकल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। दरअसल एक्टिंग और मॉडलिंग के साथ-साथ अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर भी हैं। कभी टिकटॉक से अपने चाहने वालों को अपनी अदाओं से दिवाना बनाने वाली अंजली अरोड़ा आजकल इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। यही कारण है कि आज अंजली अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से भी ज्यादा फालोवर्स हैं।अंजली अरोड़ा ने कई पंजाबी गानों में एक्टिंग की। तेरी बरगी-दिलेर खारकिया’ और ‘पौने 12’ ओ हमनशीं, ‘ओ हमनशीं
नामक गानों में भी अभिनय किया।
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी से मुलाकात कर महिला गंगा आरती शुरुआत कराने के लिए धन्यवाद दिया। महिला सशक्तीकरण, भारत में लैंगिक समानता व महिलाओं के लिए समान अवसर पर चर्चा की।
अंजलि अरोड़ा ने कहा कि जब मुझे पता लगा की पहली बार उत्तराखंड की महिलाएं पूर्णानंद घाट पर मां गंगा की आरती करती हैं तो मैं उनके साथ आरती करने का मन बनाया।
डा. ज्योति शर्मा ने कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं उन्हें घर-परिवार में अधिक सम्मान मिलता है। हालांकि, यह सच है कि एक गृहिणी का कार्य अधिक कठिन होता है लेकिन फिर भी हमारे समाज में उनके काम को अहमियत नहीं दी जाती. लेकिन अगर आप आत्मनिर्भर हैं रिश्तेदार और पड़ोसी भी आपको एक सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।

प्रस्थान करते हुये अंजलि अरोड़ा ने कहा कि माँं गंगा के तट पर मुझे अप्रतिम आनन्द की प्राप्ति हुई है। यहां की दिव्यता और सकारात्मक ऊर्जा से हृदय में शान्ति एवं आत्मबल का संचार हो रहा है।
अंजलि अरोड़ा ने कहा कि पूर्णानंद घाट पर गंगा आरती का बहुत ही मनोरम दृश्य होता है। आरती के दौरान, आप निश्चित रूप से अपने आप को एक और नई दुनिया में पाएंगे, जो सभी चिंताओं से मुक्त मिलती है।
अतिथियों का 1 तुलसी का पौधा और अंग वस्त्र देकर सम्मान किया।

महिला गंगा आरती में मुख्य रूप से डॉ. ज्योति शर्मा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विशाल भट्ट, संजय पुंडीर, दिल्ली से आनन्द गुप्ता, आचार्य सोनिया राज, कटारिया विद्यालंकारक्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति उत्तर रेलवे, प्रमिला, वंदना, रीता, मंजू, आशा और गायत्री आदि महिलाओं ने गंगा आरती की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments