Monday, August 24, 2026
HomeStatesUttarakhandपल्स ऑफ पॉजिटिविटी- हेल्थ एंड वेलनेस पर एक दिवसीय समिट का आयोजन

पल्स ऑफ पॉजिटिविटी- हेल्थ एंड वेलनेस पर एक दिवसीय समिट का आयोजन

देहरादून, दून के होटल में रविवार को पल्स ऑफ पॉजिटिविटी – हेल्थ एंड वेलनेस समिट उत्तराखंड 2026 का आयोजन किया गया है। यह एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का कॉन्क्लेव जिसका मुख्य उद्देश्य भारत और विशेषकर उत्तराखंड़ के हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करना है। समिट में मुख्य ध्यान प्रिवेंटिव हेल्थकेयर (बचाव स्वास्थ्य सेवा), मानसिक स्वास्थ्य, योग, जीवनशैली में बदलाव, महिला एवं शिशु स्वास्थ्य और सतत स्वास्थ्य प्रणालियों आदि वक्ताओं ने अपने विचार साझा किये।
‘पल्स ऑफ पॉजिटिविटी’ मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा आयोजित इस समिट जो ‘वसुधैव विमर्श फाउंडेशन’ की एक सार्थक पहल रही ।
समिट को संबोधित करते हुए उत्तराखंड़ विस अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने स्वास्थ्य, योग और सकारात्मक सोच को अपनाकर एक स्वस्थ और खुशहाल उत्तराखंड के निर्माण पर बल दिया। प्रदेश मंत्री, भाजपा उत्तराखंड़ गरव पांडेय ने युवा नेतृत्व और सामाजिक सरोकार के विषय पर अपनी बात रखी । रियर एडमिरल (सेनि) कपिल गुप्ता ने भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और मेंटल वेलबीइंग के महत्व को रेखांकित किया,दून मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अभय कुमार (एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक सर्जन), पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन के डॉ. अनुराग वाष्णेय (ड्रग डिस्कवरी हेड) और प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकृति गुप्ता ने भी अपने चिकित्सा अनुभव इस मौके पर साझा किए। आचार्य प्रतिष्ठा ने माइंडफुल लिविंग (सजग जीवन) और आंतरिक कल्याण के संतुलित दृष्टिकोण पर अपनी बात रखी। इस समिट का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना था जहां सरकारी अधिकारी, नीति निर्माता, डॉक्टर, मेडिकल छात्र और फिटनेस विशेषज्ञ एक साथ मिलकर काम कर सकें।
विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि एक स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की आधारशिला है और योग व आयुर्वेद जैसी पारंपरिक विधाओं को आधुनिक चिकित्सा के साथ जोड़कर एक बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments