Wednesday, May 8, 2024
HomeStatesUttarakhandअनुसूचित समाज के हित में हैं प्रदेश सरकार की जनकल्याण योजनाएं :...

अनुसूचित समाज के हित में हैं प्रदेश सरकार की जनकल्याण योजनाएं : धर्मपाल घाघट

(सुनील घिल्ड़ियाल)

देहरादून, प्रेमनगर कांवली मंडल में लल्लन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी, बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित महानगर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धर्मपाल घाघट, महानगर महामंत्री जगराम, महानगर उपाध्यक्ष मदन वाल्मीकि उपस्थित हुए एवं धर्मपाल घाघट द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याण योजनाएं अनुसूचित समाज के हित में होने वाली योजनाओं की जानकारी दी | महामंत्री जगराम ने सभी को संगठन हित में एकजुट होकर मजबूती से कार्य करने के ऊपर जोर देते हुए 2022 में मजबूती से भारतीय जनता पार्टी को दोबारा जिताने हेतु कार्यप्रणाली योजनाओं से संबोधित किया | महानगर उपाध्यक्ष मदन वाल्मीकि द्वारा कई ऐसी योजनाएं जैसे कि स्कूली बच्चों को लैपटॉप तथा जिन बच्चों को समाज कल्याण से लोन इत्यादि रोजगार से संबंधित एवं भारतीय जनता पार्टी की लाभदायक जानकारी दी | आगामी वर्ष 2022 भाजपा को जिताने को लेकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया | बैठक में मंडल के सम्मानित मंडल की टीम उपस्थित रही, अंत में मंडल अध्यक्ष ललन कुमार द्वारा सभी का आभार व धन्यवाद किया गया |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments