Thursday, May 2, 2024
HomeTrending Nowरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए देश में भारी उद्योगो की...

रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए देश में भारी उद्योगो की स्थापना की पं नेहरू ने पालीवाल

हरिद्वार 27 मई (कुलभूषण ) महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वाधान में   गुरूवार को  स्वतंत्र भारत के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्वण्पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर मनाई गई।
कोरना संक्रमण के कारण बहुत सूक्ष्म रूप में कार्यालय पर जयंती मनाई गई।सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने निवास पर  चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि पंडित नेहरू भारत में स्वतंत्रता पूर्व और पश्चात कि भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यक्तित्व थे।आधुनिक भारत में उन्होंने हर हाथ को काम मिले इसलिए जगह जगह भारी उद्योगों की स्थापना करके बेरोजगारी कम करने का पूरा प्रयास किया।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के संरक्षण में वह भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप  में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक भारत में प्रधानमंत्री के रूप में आसीन रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष रामयश सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू समाजवादीएधर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं।भारत में उन्हें बच्चों से अत्यधिक लगाव होने कारण उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जाना जाता है।ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व कनखल अध्यक्ष शुभम अग्रवालएमध्यहरिद्वार अध्यक्ष शैलेन्द्र एडवोकेट ने कहा कि ग्रमीण क्षेत्रो में किसानों का शोषण रोकने के लिऐ सहकारिता आंदोलन चलाया जिसजे किसानों की उपज कि पैसा सीधे उनको ही प्राप्त हो। पुष्पांजलि कार्यक्रम में सुभाषनगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान आशीष शर्मा   ओमप्रकाश शर्मा हरद्वारी लाल डाण्दिनेश पुंडीर आकाश बिरला शुभम जोशी जयप्रकाश आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments