Monday, May 20, 2024
HomeStatesUttarakhandएक जून से होने वाले महड़ चण्डिका बन्याथ यज्ञ की तैयारियां जोरों...

एक जून से होने वाले महड़ चण्डिका बन्याथ यज्ञ की तैयारियां जोरों पर

“नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद बन्याथ कार्यक्रम की तैयारियों मे जूटे क्षैत्रवासी”
(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- महड़ चंडिका मे आगामी 1 जून से होने वाले नौ दिवसीय बन्याथ यज्ञ की तैयारियां जोरों से चल रही है। इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। दिवारा बन्याथ समिति के पदाधिकारी व दश्ज्यूला क्षैत्र की जनता कार्यक्रम को भब्य बनाने की तैयारियों में जुटी है।
बता दें कि दश्ज्यूला क्षैत्र की आराध्य देवी माता चंडिका विगत 15 अक्टूबर 2021 से दिवारा यात्रा पर है इस दौरान मां चण्डिका द्वारा चारों दिशा भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिये व धियांणियों की कुशलक्षेम ली।
92 बर्षो बाद आयोजित महड़ चंडिका के दिवारा यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। दिवारा भ्रमण पूर्ण होने के पश्चात एक जून से महड में बन्याथ यज्ञ कार्यक्रम होने जा रहा है।
दिवारा बन्याथ समिति के अध्यक्ष धीर सिंहं विष्ट व महामंत्री देवेन्द्र जग्गी ने बताया कि एक जून को कुंड खातिक, गरुड़ छड़ा, व अरणि मंथन से यज्ञ की शुरुआत होगी आठ जून को जल कलश यात्रा व नौ जून को पूर्णाहुति के साथ दिवारा बन्याथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा। 10 जून को धियाण भोजन व विदाई कार्यक्रम होगा।
दिवारा बन्याथ समिति के महामंत्री देवेंन्द्र जग्गी व प्रवंधक हीरा सिंह नेगी ने बताया कि इस यज्ञ में हजारों की सख्यां में श्रद्धालुओं व धियांणियों के आने की संभावना है लेकिन रुद्रप्रयाग-डढ़ीधार मोटर मार्ग खस्ताहाल बना हुआ है समय रहते विभाग द्वारा मोटर मार्ग को अभी तक ठीक नहीं किया गया जिससे आने जाने वालों को कठनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सम्बंधित विभाग से मोटर मार्ग ठीक करने की मॉग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments