Saturday, April 25, 2026
HomeTrending Nowप्रेमनगर आश्रम ने सतपुली के लिए रवाना की राशन सामग्री किट

प्रेमनगर आश्रम ने सतपुली के लिए रवाना की राशन सामग्री किट

हरिद्वार 24 मई (कुलभूषण)    प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं अध्याात्मिक गुरू  सतपाल  महाराज की प्रेरणा से हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम कोरोना काल में गरीब असहाय एवं कोरोना प्रभावित लोगों की मदद को लगातार  अग्रसर है आश्रम प्रबंधन समिति के महामंत्री रमणीक भाई ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमनगर आश्रम ने जहां एक और अपना सौ कमरों का भवन क्वारंटीनसेंटर के लिए नि शुल्क भोजन एवं एंबुलेंस सहित प्रशासन को उपलब्ध    कराये   है वहीं आश्रम कोरोना प्रभावित गांवों के लिए भोजन किट उपलब्ध करा रहा है

आश्रम द्वारा सोमवार को  चार सौ भोजन  किटों को लेकर एक ट्रक पौड़ी गढ़वाल जनपद के सतपुली के लिए रवाना किया आश्रम ने एक किट में 10 किलो आटा 10 किलो चावल मसाले तेल इत्यादि जरुरी  सामग्री कि किट में व्यवस्था की है  रमणीक भाई ने कहा कि आश्रम शुरू से ही समाज सेवा के कामों में लगातार कार्य करता आ रहा है उन्होंने कहा कि हमें सरकार के नियमों का पालन  करते हुए

संकट के इस समय में  आम जनमानस की सेवा करनी है यही सच्ची राष्ट्र सेवा है रमणीक भाई ने कहा कि आश्रय पूरे भारत में अपने केन्द्रों से    आश्रम के परमाध्यक्ष   सतपाल महाराज की प्रेरणा से जरुरतमंदों की सेवा में तल्लीन है इस अवसर पर आश्रम प्रबंधन समिति के प्रबंधक पवन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments