Sunday, July 26, 2026
HomeStatesUttarakhandमुखमाल गांव में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत

मुखमाल गांव में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत

लंबगांव (मोहन सिंह राणा) प्रतापनगर क्षेत्र में घर पर प्रसव के बाद एक गर्भवती महिला की मौत का दुखद मामला सामने आया है घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है
प्राप्त जानकारी के अनुसार पट्टी उपली रमाेली की ग्राम पंचायत मुखमालगांव निवासी प्रियंका देवी 28 वर्ष पत्नी राकेश सिंह का प्रसव घर पर ही कराया गया प्रसव के कुछ समय बाद महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई परिजन महिला काे आनन फानन मे तत्काल रात करीब 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी चौंड लेकर रवाना हुए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में गर्भवती महिला की मौत हो गई
सीएचसी चौण्ड के चिकित्सक डॉ0 राहुल ने बताया कि महिला की मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी उन्होंने कहा कि यदि प्रसव से पूर्व गर्भवती महिला को अस्पताल लाया गया होता तो संभवत: गर्भवती महिला की जान बचाई जा सकती थी
इस दुखद घटना पर क्षेत्र के विधायक विक्रम नेगी, पूर्व प्रमुख प्रदीप रमाेला ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, गाेविंद रावत ,भगवान सिह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य बबलू असवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दु:ख जताया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments