Friday, May 3, 2024
HomeTrending Nowयमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के खस्ता हाल, खुलती संबंधित विभाग कि पोल, मौके...

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के खस्ता हाल, खुलती संबंधित विभाग कि पोल, मौके पर पंहुचे यमनोत्री विधायक डोभाल

(सोबन सिंह असवाल)

उत्तरकाशी, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुरूआत में ही निर्माण कंपनियों की पोल खुल रही है, जिसके कारण हजारों यात्री परेशान हो रहे है, जबकि अभी बरसात का सीजन आना बाकी है, लेकिन निर्माण विभाग का यह रवैया यमुनोत्री धाम की यात्रा में खलल डाल रहा है, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्यानाचट्टी और राना चट्टी के बीच में लगातार स्लाईडिंग हो रहा है, जिससे यमनोत्री धाम की यात्रा पर आये यात्री आधे से ज्यादा रास्ते में फंसे हुये हैं और जाम लगने जैसी स्थिति सामने आ रही है। जबकि दो दिन पहले सड़क को ठीक किया जा चुका था लेकिन अचानक फिर सड़क के धंसने से मार्ग अवरुद्ध हो गया ।
पिछले दो वर्ष से चारधाम यात्रा नहीं हो रही थी. उस समय इन सड़को को सही नहीं किया गया. जिस कारण अब यात्रा के समय यात्रियों को हो रही है परेशानी, यमनोत्री कि यात्रा में हो रही परेशानी को देखते हुए यमनोत्री विधायक ग्राउंड जीरो पर पहुंचे | यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों के सामने अब खाने पीने के सामान का भी संकट गहरा गया है | हालाँकि जिला प्रशासन ने फंसे यात्रियों के लिये खाने पीने का इंतजाम किया है, जिसमें संबंधित अधिकारी यात्रियों को भोजन करा रहे है, लेकिन यात्रा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सवालों के घेरे में है |
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के खस्ता हाल को देखते हुये विधायक संजय डोभाल मौके पर पंहुचे और विभाग को सड़क मार्ग खोलने के जरूरी निर्देश दिये, वहीं विधायक संजय डोभाल ने यमुनोत्री तीर्थ यात्रीयों से भी अपील की कि वह धैर्य बनाये रखें। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिस तरह से निर्माण कार्य कछुवे की चाल से चल रहा था वही आज यात्रा व्यवस्था में खलल डालने का काम कर रहा है। अब सवाल यह है कि जब शुरूआती दौर में यह हाल हैं तो बरसात के मौसम में क्या होगा इस सवाल का जवाब ना ही जिला प्रशासन के पास है और ना ही निर्माण कंपनियों के पास |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments