Sunday, May 5, 2024
HomeTrending Nowपुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन, आदेश हुआ पारित

पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन, आदेश हुआ पारित

देहरादून, उत्तराखण्ड पुलिस विभागान्तर्गत चयन वर्ष 2022 2023 के अन्तर्गत निरीक्षक नागरिक पुलिस के रिक्त पदों के सापेक्ष उत्तराखण्ड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना) सेवा नियमावली 2018 उत्तराखण्ड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक ( नागरिक पुलिस / अभिसूचना) (संशोधन) सेवा नियमावली 2019 एवं उत्तराखण्ड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना) (संशोधन) सेवा नियमावली 2021 एवं 2022 में निहित प्राविधानों के अनुसार उप निरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रक्रिया के परिप्रेक्ष्य में मुख्यालय के समसंख्यक कार्यालय ज्ञाप दिनांक: 27-01-2023 द्वारा गठित विभागीय चयन समिति द्वारा की गई संस्तुति दिनांक: 28-01-2023 के आधार पर निम्नलिखित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस को पदोन्नति आदेश की तिथि से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान किये जाने विषयक आदेश पारित किये जाते हैं

 

उत्तराखंड पुलिस विभाग में विभागीय चयन समिति द्वारा संस्तुति के आधार पर 11 दरोगाओं को इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस)प्रमोशन का तोहफ़ा मिला हैं.. पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा पारित आदेशनुसार पदोन्नति पाने वाले सभी 11 सब-इंस्पेक्टरों को अलग-अलग जनपद में इंस्पेक्टर रैंक के रूप में नई नियुक्ति भी दी गई है.

सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस) बने प्रमोशन सूची सहित नई नियुक्ति..

1-उप निरीक्षक -लता जोशी. (नागरिक पुलिस) नई

नियुक्ति जनपद नैनीताल .

2- उपनिरीक्षक – प्रताप सिंह पुत्र सुक्खन सिंह(नागरिक पुलिस). नियुक्ति जनपद पौड़ी.

3- उप निरीक्षक – प्रताप सिंह (पुत्र डोल सिंह नेगी) (नागरिक पुलिस) नियुक्ति जनपद -उधम सिंह नगर

4- उप निरीक्षक -देवेंद्र सिंह रावत, नागरिक पुलिस नियुक्ति जनपद -चमोली.

5- उप निरीक्षक रणवीर सिंह, नागरिक पुलिस, नियुक्ति जनपद- देहरादून.

6- उप निरीक्षक-हरीश प्रसाद, नागरिक पुलिस, नई नियुक्ति जनपद नैनीताल

7- उप निरीक्षक -राम सिंह गुसाईं, नागरिक पुलिस ,नई नियुक्ति विधान सभा /सचिवालय सुरक्षा.

8- उप निरीक्षक- बृजमोहन, नागरिक पुलिस, नई नियुक्ति पीटीसी नरेंद्र नगर .

9- उप निरीक्षक- पूरन राम, नागरिक पुलिस, नई नियुक्ति जनपद उधम सिंह नगर.

10- उप निरीक्षक- हेमचन्द्र पन्त, नागरिक पुलिस, नई नियुक्ति उधम सिंह नगर.

11- उप निरीक्षक- राजेंद्र सिंह बिष्ट, नागरिक पुलिस, नई नियुक्ति जनपद अल्मोड़ा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments