Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandप्रदेश में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस चलायेगी विशेष अभियान

प्रदेश में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस चलायेगी विशेष अभियान

देहरादून, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण हेतु श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशन में प्रदेश में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 01 अक्टूबर 2022 से एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

श्री अशोक कुमार के बताया कि प्रदेश को अपराध एवं अपराधी मुक्त बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी में एस0टी0एफ0 का भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान में अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कार एवं कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी। अभियान में अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु समस्त जनपदों को विशेष निर्देश दिये गये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments