Thursday, May 2, 2024
HomeTrending Nowनाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले नेपाली मूल के मुख्य आरोपी...

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले नेपाली मूल के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार

ऋषिकेश, नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले नेपाली मूल के मुख्य आरोपी के साथ ही अपरहण में शामिल एक अन्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आज (28 दिसंबर को) थाना देवप्रयाग में एक व्यक्ति ने लिखित सूचना दी कि दो व्यक्तियों ने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उनमें से एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म भी किया है। सूचना पर तत्काल थाना देवप्रयाग में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया व इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने थानाध्यक्ष देवप्रयाग संजय मिश्रा के नेतृत्व में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। थानाध्यक्ष देवप्रयाग संजय मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों में से मुख्य आरोपी नेपाल का रहने वाला था। मुख्य आरोपी नेपाली गिरफ्तारी से बचने व नेपाल भागने के लिए अपना मोबाइल फ़ोन बेचकर अपने परिचितों से रुपये एकत्रित कर रहा था। मगर पुलिस टीम ने मात्र 5 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान लोक बहादुर उर्फ प्रकाश पुत्र भीम बहादुर निवासी ग्राम तिलकपुर थाना कमदीबांके, जिला कमदीबांके, नेपाल व रोहित कोहली पुत्र सोबन कोहली निवासी आमसारी पोस्ट आमसारी राजस्व क्षेत्र गजा, टिहरी गढ़वाल के रूप में की है। पुलिस पीड़िता व दोनों अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण करा रही है। दोंनो आरोपियों को कल (बुधवार को) न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में उनि विक्रम सिंह बिष्ट, उनि शाहिदा परवीन, कां. मनीष बेदवाल, कां0 रविन्द्र, कां. राजकुमार, मकां. दीपा शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments