देहरादून, भारतीय गणतंत्र की 73वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी पोशाक को लेकर फिर चर्चा में हैं, पोशाक के साथ इस बार प्रधानमंत्री ने पगड़ी की बजाय टोपी धारण की थी, जिसको लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दुनिया के सामने उत्तराखंड की विरासत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। कहा आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्मकमल से सजी देवभूमि उत्तराखंड की टोपी पहनकर हमारे राज्य की संस्कृति और परंपरा को गौरवांवित किया है। उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता की ओर से, मैं माननीय प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
उल्लेखनीय हो कि उत्तराखंड में दुर्लभ प्रजाति का पुष्प ब्रह्मकमल समुद्रतल से 12 हजार फीट से लेकर 15 हजार फीट की ऊंचाई पर पाया जाता ह और जून महीने के अंतिम में खिलना शुरू हो जाता है और सितंबर तक देखने को मिलता है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग और नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व में यह बहुतायत में देखा जाता है। ब्रह्मकमल को पवित्रता और शुभ का प्रतीक माना जाता है। ब्रह्मकमल का अर्थ ही है ‘ब्रह्मा का कमल’। यह ब्रह्म कमल भगवान शिव को भी अत्यंत प्रिय है, शास्त्रों में यह पुष्प देवताओं की स्मृति तुल्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे सिर पर लगाकर देवताओं का आशीर्वाद लिया है। इसलिए इसे आशीर्वाद स्वरूप धारण किया जाता है। बता दें कि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी यही टोपी पहनने रहते हैं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की आन-बान-शान की प्रतीक पहाड़ी टोपी पहन कर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से नेशनल वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि दी।#RepublicDay pic.twitter.com/mWG9T34Ook
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) January 26, 2022




